धार: तीसगांव का बेटा बना अफसर: पिता के सपनों को दी उड़ान, चौथे प्रयास में मिली सफलता
Dhar, Dhar | Nov 11, 2025 तीसगांव का बेटा बना अफसर: पिता के सपनों को दिया उड़ान, चौथे प्रयास में मिली सफलता।धार जिले के तीसगांव के श्रवण यादव ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 में शानदार सफलता हासिल करते हुए सहकारी विस्तार अधिकारी के पद पर चयन प्राप्त किया है। गांव की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर ऊंचाइयों को छूने वाले श्रवण की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है।