धार: धार पुलिस अलर्ट पर: दिल्ली हादसे के बाद शहर में होटलों और वाहनों की कड़ी चेकिंग
Dhar, Dhar | Nov 11, 2025 धार पुलिस अलर्ट मोड पर: दिल्ली हादसे के बाद शहर के होटलों और वाहनों की कड़ी चेकिंग।दिल्ली में हुए हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य भर में पुलिस सतर्क हो गई है। इसी क्रम में धार पुलिस ने मंगलवार शाम 5:30 मिनिट पर शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत शहर के प्रमुख होटलों की गहन जांच की गई।