धार: पीथमपुर: होटल में कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को धार कोर्ट ने सुनाई सजा, होटल मालिक भी दंडित
Dhar, Dhar | Nov 11, 2025 धार जिले के पीथमपुर में स्थित होटल में महिला से रेप के मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को 10 वर्ष सश्रम के कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी महिला के देवर का मित्र होने के कारण भरोसा करके आरोपी गौरव पाटीदार के साथ होटल गई थी, जहां पर आरोपी ने कोलड्रींक पीने को दी थी। पीडिता असहज हुई तो आरोपी ने दुष्कर्म किया था।