पटना ग्रामीण: SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया स्वागत,
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सोमवार को रांची से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। वहीं, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध करने वाले नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले लोग स्वार्थी हैं।