रामपुर: रामपुर की जिला कारागार में बंद आजम खान और अब्दुल आजम के पैन कार्ड केस की सुनवाई अब 12 फरवरी को होगी
Rampur, Rampur | Feb 10, 2026 रामपुर के जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के बारे में नेता मोहम्मद आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड केस में एमपी एमएलए कोर्ट से मिली सजा के विरुद्ध सेशन कोर्ट में दायर अपील पर सुनवाई हुई आज अभियोजन की बहस तकरीबन साढ़े 4 घंटे तक चली। कोर्ट ने बहस के लिए अगली तारीख 12 फरवरी 2026 मुकर्रर की है । एडीजीसी सीमा राणा ने ये जानकारी दी है।