सतना। रामपुर बघेलान क्षेत्र के हनुमानगंज से जमुना रोड की तरफ जाने वाले ग्रामीणों की जिंदगी रोजाना खतरे में बनी हुई है। बताया गया है कि जमुना स्थित पाइप फैक्ट्री से पाइप परिवहन करने वाले दर्जनों हैवी ट्रेलर दिनभर सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। इन ट्रेलरों की स्पीड इतनी अधिक होती है कि ग्रामीणों और दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पार करने में भी जान जोखिम ।