कोल: महुआखेड़ा पुलिस टीम ने पोस्को एक्ट में फरार 2 आरोपियों को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Apr 14, 2025 थाना महुआखेडा पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा संख्या 58/2025 धारा143(4) /64/115(2)/352/351(2) बीएनएस व 3/4 पोस्को एक्ट में वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र लखपत सिंह व श्याम सुन्दर पुत्र फूल सिंह को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया गया।अग्रिम कार्यवाही की गई जिसके बाद आरोपियों को सोमवार की शाम जेल भेज दिया गया।