विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद शुक्रवार देर रात शिकारीपाड़ा के सार्वजनिक सरस्वती मंदिर में स्थापित मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम और भक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'जय मां सरस्वती' के जयकारों से गूंज उठा। विदाई से पूर्व मंदिर प्रांगण में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक...