पन्ना: खेजड़ा मंदिर के पास २० वर्षीय युवती को सांप के डसने के बाद सांप को पकड़कर जिला अस्पताल पहुंचा पिता मचा हड़कंप।
Panna, Panna | Feb 3, 2024 खेजड़ा मंदिर के पास एक 20 वर्षीय युवती को जहरीले सांप ने डस लिया इसके बाद परिजनों को जानकारी लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना लेकर पहुंचे लेकिन युवती के पिता ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त जहरीले सांप को पकड़ लिया और डब्बे में बंद करके जिला चिकित्सालय पन्ना लेकर पहुंचा जिसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों में हंगामा मच गया।