मोहम्मदी: थाना उचौलिया पुलिस ने अपहरण कर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
थाना उचौलिया पुलिस ने दोनों अभियुक्त को आज ग्राम गुर्री जनपद शाहजहांपुर से किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त बाल अपचारी नवनीत पाल व मुल्तान सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो आला कत्ल,डंडे,मृतक का मोबाइल व 2500 रूपये बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।