पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने मुफस्सिल थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया
Purnea East, Purnia | Dec 20, 2025
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के द्वारा शनिवार को दोपहर के लगभग 12 बजे मुफस्सिल थाना परिसर में आम जनता की समस्या सुनवाई हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया।इस जनता दरबार में जनसुनवाई के दौरान स्थानीय नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया एवं समस्याओ के निवारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।