रसड़ा: नगरा पुलिस को मिली सफलता, तीन चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, नगदी व बाइक की गई जब्त
नगरा पुलिस को मिली सफलता, तीन चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, नगदी व बाइक जब्त बलिया: नगरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए गुरुवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 24,800 रुपये नगद भी बरामद किए हैं। जबकि एक बाइक को जब्त कर चालान किया गया।