मेरठ: लालकुर्ती पैंठ बाजार में दुकान के सामने बाइक पार्किंग के विवाद को लेकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Mar 31, 2025 मेरठ के लालकुर्ती पैंठ बाजार में एक दुकानदार से मारपीट का मामला सामने आया है। दुकान के सामने बाइक खड़ी करने से मना करने पर युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है पुलिस का कहना है कि सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।