कुटुंबा प्रखंड के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र श्री पंचदेव धाम में पंचदेव धाम महोत्सव का भव्य आयोजन 28 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जा रहा है। महोत्सव के तहत हवनात्मक श्री महामृत्युंजय महायज्ञ, वेद पाठ, देव पूजन और अखंड हरि कीर्तन जैसे विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। बुधवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकालकर महोत्सव का शुभारंभ किया गया।