रातू: चटकपुर में आकाश ज्वेलर्स के दुकानदार बसंत कुमार पर लूट के प्रयास में अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाई, घायल
Ratu, Ranchi | Apr 18, 2025 रातू थाना के चटकपुर में आकाश ज्वेलर्स दुकानदार बसंत कुमार को लूट के प्रयास में सुक्रवार 1:30 बजे गोली मार दी गई। गोली उनके बाएं कंधे पर लगी है। बसंत कुमार ने बताया कि दो लोग बाइक पर आए थे और उन्होंने लूट का प्रयास किया। घायल बसंत कुमार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस मामले पर जांच कर रही है।