ओबरा: डाला वैष्णो मंदिर के पास क्रेन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और दो घायल
Obra, Sonbhadra | Mar 28, 2026 डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के पास हाईवे पर बाइक और क्रेन की जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों में एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के पास वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की शाम एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक डाला से चोपन की तरफ जा रहे थे।