पत्थलगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार परिसर में एक जंगली हाथी के पुनः प्रवेश करने से हड़कंप मच गया है। हाथी द्वारा केंद्र परिसर में लगी गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और हाथी को सुरक्षित तरीके से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।