मंदसौर: मौसम विभाग ने 1 से 3 सितंबर तक प्रदेश सहित जिले में तेज बारिश होने का किया अलर्ट जारी।
मंदसौर मौसम विभाग ने 1 से 3 सितंबर तक प्रदेश सहित जिले में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। ऐसा होता है तो जिले के शेष जलाशय भी छलक उठेंगे। साथ ही बारिश का औसत कोटा भी पूरा हो जाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि 1 सितंबर से बारिश का मजबूत सिस्टम सक्रिय होगा। इससे पूरा प्रदेश भीग जाएगा।