मंदसौर: प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान पशुपतिनाथ महादेव को लगाया छप्पन भोग मंदिर पर बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे भक्त।
मंदसौर, रविवार को आज शिवना के तट पर चल रहें उत्सव के अंतर्गत नगर के सहयोग से प्रतिवर्ष नगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भगवान पशुपतिनाथ महादेव को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 56 भोग का नैवेद्य लगाया गया। इसमें भगवान को नमकीन और विभिन्न मिठाईयों का नैवैद्य चढाया जाता है। इस 56 भोग महोत्सव में मंदिर का पूरा परिसर सुगंधित हो उठा।