मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बरेली स्थित नर्मदा तट बगलबाड़ा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु मां नर्मदा पहुंचे और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर तट क्षेत्र में भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से भी लोग शामिल हुए।