वल्लभनगर: भटेवर में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, बड़ा हादसा टला, टाइल्स टूटने से हुआ नुकसान
उदयपुर जिले के भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर गुरुवार शाम 5 बजे अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर सड़क के पास पलट गया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नही हुआ, लेकिन ट्रेलर में भरी टाइल्स टूटने से लाखों रुपये का नुकसान जरूर हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रेलर उदयपुर की तरफ से आकर चित्तौड़गढ़ की तरफ जा रहा था। खोखरवास जाने वाले मार्ग के पास हादसा हुआ।