बेगमगंज: बीना मड़िया बांध परियोजना में डूबे किसानों को अब तक नहीं मिला मकानों का मुआवजा, कलेक्टर को दिया ज्ञापन <nis:link nis:type=tag nis:id=Jansamasya nis:value=Jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
बेगमगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरिया बरामदगढ़ी के ग्राम झिरिया बरामदगढ़ी में बीना मड़िया बांध परियोजना से प्रभावित करीब 84 किसान और ग्रामीण गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। बांध निर्माण के चलते किसानों की अधिकांश कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है, जबकि कुछ हिस्से में बची जमीन भी खेती योग्य नहीं रही। ग्रामीणों का कहना है कि जिन किसानों की पूरी जमीन डूब गई।