हनुमानगढ़: जंक्शन के राजीव चौक के पास स्लीपर कोच बस की वायरिंग में लगी आग, बड़ा हादसा टला, जंक्शन पुलिस के जवानों ने दिखाई बहादुरी
जंक्शन के राजीव चौक के पास शुक्रवार रात्रि को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गंगानगर से हरिद्वार जा रही एक स्लीपर कोच बस की वायरिंग में अचानक आग लग गई। बस के अंदर धुआं उठता देख यात्रियों में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया।