टेहरोली: टहरौली में कंपोजिट विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विधायिका मऊरानीपुर ने बच्चों को सम्मानित किया
कंपोजिट विद्यालय टहरौली में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ रश्मि आर्य रहीं, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार लाक्षाकार रहे |