कनाट प्लेस: कई मांगों को लेकर दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर के बाहर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने कर्मचारियों को पक्का करने और एरियर सहित लंबित मांगों को लेकर दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर क्या बाहर विरोध प्रदर्शन किया. एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी संघ के नेतृत्व में किए गए विरोध प्रदर्शन में कई संगठनों ने हिस्सा लिया. प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की.