दरभंगा: बारात जा रहे एक युवक की पीट कर हत्या करने का मामला आया सामने,परिजनों ने डीएमसीएच के पोस्टमार्टम में मीडिया को दी जानकारी
बारात जा रहे एक युवक की पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार देर रात कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर जानेवाली सड़क के ततैला मोड़ के निकट हुई है।सूचना पर पहुंची कमतौल पुलिस ने सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मनिकौली हरदेवा मैनटोला निवासी राजकुमार प्रसाद के पुत्र श्रवण कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।