जहानाबाद पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। इस दौरान 80 वांछित अपराधियों के घरों पर कोर्ट के आदेश से इश्तहार चस्पा किया गया। एसपी ने बताया कि लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अपराधियों से जल्द आत्मसमर्पण करने की अपील की है।