शुक्रवार शाम करीब 7 बजे शाहपुर में आयोजित एक संस्कृत कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर पालिका अध्यक्ष आदिवासी गीत की धुन पर डांस ग्रुप के साथ मंच पर थिरकते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उनके इस सहज और उत्साहपूर्ण अंदाज़ को दर्शकों ने खूब सराहा।