हैदरगढ़ स्थित थाना सुबेहा क्षेत्र के अमरवल गांव में मंगलवार करीब 2 बजे एक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कमेला गांव निवासी जय सिंह पुत्र सतगुरू रावत किसी काम से चौबीसी गए थे। अपना काम निपटाकर वह घर वापस लौट रहे थे।