सिंगरौली: सिंगरौली के दो प्रधानाचार्य सिंगापुर भ्रमण पर जाएँगे, वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए मिला इनाम
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की वार्षिक परीक्षा में अपने स्कूल का बेहतर परिणाम लाने पर शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूलों के 2 प्रभारी प्राचार्यों को सिंगापुर भ्रमण का पुरस्कार मिला है। दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग ने एमपी बोर्ड एग्जाम में बेहतर परिणाम लाने वाले सरकारी स्कूलों के 48 प्राचार्यों का सिंगापुर भ्रमण के लिए चयन किया है।