सिंगरौली: मेडिकल स्टोर से ₹15,000 और मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में चोरों की हुई पहचान, पुलिस कर रही है तलाश
कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार चौकी अंतर्गत संत मेडिकल स्टोर्स खुटार से दो चोरों ने काउंटर में रखे पंद्रह हजार रूपये तथा एक मोबाइल को पार कर दिया।चोरी की शिकायत मेडिकल स्टोर संचालक सुकदेव प्रसाद शाह ने खुटार चौकी में दर्ज करायी है।पीड़ित की शिकायत पर खुटार चौकी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।