घोड़ाडोंगरी: सारनी पुलिस ने कोयला खदान में हमलाकर कर्मचारियों से मारपीट कर चोरी करने सहित 4 मामलो का किया खुलासा,10 आरोपियों गिरफ्तार
घोड़ाडोंगरी तहसील की सारनी पुलिस ने कोयला खदान में हमलाकर कर्मचारियों से मारपीट कर चोरी करने के मामले सहित चोरी के 4 मामलो का गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे खुलासा किया। पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों पाथाखेड़ा की तवा 1 कोयला खदान में हमलाकर कर्मचारियों से मारपीट कर चोरी करने के मामले सहित चोरी के 4 मामले का खुलासा किया गया है।