मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के टड़हे पंचायत भवन खेल मैदान में आजाद हिंद क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 सीजन–3 का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह ने दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच कांडी चंद्रयान टीम और पलामू के न्यू स्टार ऊंटरी रोड के बीच खेला गया, जिसमें कड़ी टक्कर के बाद पेनाल्टी शूटआउट में कांडी की टीम