ओबरा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सदीपुर डीहरी के छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए पटना रवाना हुए। विद्यालय परिसर से प्रधानाध्यापक सऊद आलम एवं पंचायत के मुखिया दिलीप पासवान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया। इस दौरान बच्चों में भ्रमण को लेकर काफी उत्साह देखा गया।