सिंगरौली: जिले में आज यूरिया का एक रैक होगा प्राप्त, मंगलवार को होगा वितरण, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
जिले में यूरिया खाद का एक रैक दिनांक 08 सितंबर 2025 को शाम लगभग 9 बजे प्राप्त होगा। जिसका वितरण अगले दिवस यानी मंगलवार को किया जाएगा । संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटियों में पर्याप्त खाद उपलब्ध है। किसानों से आग्रह किया गया है कि अपनी परमिट बनवा कर खाद प्राप्त करें।