झांसी: रेलवे स्टेशन पर पार्सल लेने आए व्यक्ति की तूफान में होर्डिंग गिरने से हुई मौत, पिकअप गाड़ी के ऊपर सो रहा था शख्स
Jhansi, Jhansi | May 22, 2025 झांसी में आए तूफान में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके ऊपर होर्डिंग टूट कर गिर गई। मृतक झांसी स्टेशन पार्सल लोड करने आया था। यहां घटना की जानकारी पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी को हुई तो उन्होंने मौके पर रेलवे के डॉक्टर को बुलाया। लेकिन तबतक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। वहीं, पुलिस और जीआरपी के सीमा विवाद में शव ढाई घंटे बाद उठाया।