पीपलदा: अयाना पुलिस ने कोर्ट में वांछित 2 गिरफ्तारी वारंटियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
Pipalda, Kota | Oct 6, 2025 जिले की अयाना पुलिस ने कोर्ट से एक मामले में वांछित 2 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अयाना थाना अधिकारी उम्मेद सिंह यादव ने सोमवार दोपहर 12 बजे बताया कि कोर्ट से एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर पुलिस ने इमरान ओढ़ व ईशब ओढ़ निवासी प्रेमपुरा को गिरफ्तार किया है।दोनो को आज कोर्ट में पेश किया गया है।