पूर्णिया पूर्व: पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने चलाया जागरूकता अभियान
आईसीडीएस निदेशालय के निर्देश पर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर चल रहे पोषण पखवाड़ा को लेकर पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।पोषण पखवाड़ा को लेकर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सवी माहौल है। पोषण पखवाड़े की सफलता को लेकर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम किए जा रहे है।