पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया भाई-बहनों का पर्व कर्मा-धर्मा
शुक्रवार की रात प्रखंड क्षेत्र के रानीपतरा,रजीगंज, महेन्द्रपुर, दीवानगंज आदि क्षेत्रों में कर्मा-धर्मा पर्व धूमधाम से मनाया गया। लड़कियों ने इस भाई-बहन के पवित्र बंधन को निभाते हुए केले के पौधे व झुर के पौधे से सजावट कर पूजा की पूरी तैयारी की। पूजा अर्चना कर महिलाएं लोक गीत सुनायी। इस त्योहार में बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं।