हनुमानगढ़: भिरानी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा बुकी चलाने के आरोप में पुलिस ने 7 जनों को किया गिरफ्तार, लाखों का हिसाब-किताब बरामद
हनुमानगढ़ जिले के भिरानी में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा बुकी चलते सात जनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सभी के खिलाफ थाना में आईटी एक्ट और आरपीजीओ अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।