जनपद संतकबीरनगर के नगर पंचायत बेलहर कला क्षेत्र अंतर्गत बेलहर खुर्द में पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घट