अंबाह के रछेड़ ग्राम स्थित श्री मढैया वाले हनुमान जी मंदिर में गुरुवार को भव्य रामलीला का आयोजन हुआ। सुलोचना सती संवाद और मेघनाथ वध जैसे प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। “जय श्रीराम” के जयघोष से मंदिर परिसर गूँज उठा। कार्यक्रम का समापन भजन-आरती और प्रसाद वितरण से हुआ।