रामगढ़ चौक: रामगढ़ में गैस गोदाम के पास टोटो पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के 5 लोग घायल
गैस गोदाम के समीप शनिवार 4 बजे एक अनियंत्रित टोटो की सड़क किनारे पेड़ से टक्कर हो गई।जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए।जिन्हें स्थानीय के सहयोग से उपचार हेतु PHC रामगढ़चौक लाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद आदित्य एवं बबिता देवी को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल बटोरन ने बताया कि सभी सिकंदरा से माणिकपुर अपने घर लौट रहे थे और हादसा हो गया