बिलासपुर सदर: सदर पुलिस ने नौणी में नाकाबंदी के दौरान 24 बोतले अवैध शराब पकड़ी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी सदर पुलिस टीम
थाना सदर बिलासपुर के अंतर्गत पुलिस दल ने नाकाबंदी के दौरान नौणी में कार में से 24 बोतल अवैध शराब पकड़ी है। आरोपी की पहचान धर्मपाल निवासी गांव परनाली डाकघर बंदला के तौर पर हुई है l पुलिस ने गाड़ी को चैक करने पर 2 पेटियां शराब अंग्रेज़ी मार्का मैकडॉवेल कुल 24 बोतलें बरामद हुईं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।