बिलासपुर सदर: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के लिए कांस्य पदक जीतने वाले तुषार सिंह का बिलासपुर पहुंचने पर किया गया स्वागत
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के लिए कांस्य पदक जीतने वाले तुषार सिंह का बिलासपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा के सोनीपत में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के लिए कांस्य पदक जीतने वाले ठाकुर कुश्ती अकादमी चांदपुर के पहलवान तुषार सिंह का पैतृक गांव डडवाल पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।