जगाधरी: खजूरी रोड पर ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
मृतका की पहचान राजकली के रूप में हुई है अपने बेटे के साथ घर जा रही थी। ट्रक की टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया ऊपर से निकल गया। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया मगर लोगों ने क्लीनर को पकड़ लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले किया आगामी कार्रवाई शुरू की।