संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हथिया भीट गांव के लमती मजरा में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुन्ना मियां पुत्र अब्दुल रऊफ के पशु बाड़े में रहस्यमय परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर बाड़े में बंधे तीन पशु—एक गाय, एक गाय का बच्चा और एक भैंस का बच्चा—तड़प-तड़प कर जल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम पांच बजे की घटना!