एत्मादपुर: गांव बैनई में खेत में उर्द कूटते समय थ्रेसर से कटकर युवती की मौत, युवती की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Etmadpur, Agra | Jun 17, 2024 थाना बरहन क्षेत्र के गांव बैनई में उस समय चीख पुकार मच गई जब खेत में उर्द कूटते समय थ्रेसर के अंदर एक किशोरी चली गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती की मौत की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जब तक किशोरी को बचाने का प्रयास किया गया तब तक उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि एक ही परिवार के लोग खेत में रखे उर्द कूट रहे थे उसी समय यह हादसा हुआ