चूरू: जांदवा के युवक पर संविधान निर्माता को गालियां देने और एससी/एसटी समाज का अपमान करने का आरोप, कोतवाली थाना में दिया परिवाद
Churu, Churu | Dec 30, 2025 सोशल मीडिया पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं अनुसूचित जाति–अनुसूचित जनजाति समाज के खिलाफ गंदी गालियां देने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि रतनगढ़ तहसील के जांदवा निवासी करतार सिंह ने एक रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें उसने डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा एससी/एसटी के लोगों को मां-बहन की गालियां निकाली गई।