कैथल: नकदी व आभूषण चोरी करने के 2 मामलो में सीआईए-1 पुलिस द्वारा 3 आरोपी काबू,
सीआईए-1 पुलिस द्वारा नकदी व आभूषण चोरी करने के अलग अलग 2 मामलो में 3 आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी रोहेड़ा निवासी अमन कुमार, गांव बकलाना जिला हिसार निवासी विकास व युपी निवासी पप्पु उर्फ पाली को काबू कर लिया गया।